फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवि के खिलाफ सड़क पर उतरीं एमजी कॉलेज की छात्राएं, लगाया जाम

Sun, 17 Dec 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विश्वविद्यालय द्वारा बीए की छात्राओं को फेल किए जाने का विरोध तीन दिन बाद भी खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को महात्मा गांधी पीजी कॉलेज की छात्राएं सड़क पर उतर गईं। छात्राओं ने कॉलेज गेट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया तो छात्राओं ने प्राचार्य के गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। महिला पुलिस को भी मौके पर बुलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद छात्राओं ने जाम खोला।
विज्ञापन

विवि ने बीए प्रथम एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं को अनिवार्य विषय में नॉट क्वालीफाइड दर्शा दिया है। कई बार कॉलेज से आश्वासन मिलने के बाद भी परीक्षाफल सुधार न होने पर गुरुवार को दाऊदयाल महिला महाविद्यालय एवं एमजी कॉलेज में छात्राओं ने हंगामा किया। इसके बाद में शुक्रवार को दाऊदयाल कॉलेज की छात्राओं ने फिर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। वहीं शनिवार को एमजी कॉलेज की छात्राएं फिर से परीक्षाफल में सुधार की मांग को लेकर सड़क पर उतर आईं। एमजी कॉलेज के सामने छात्राओं ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यहां पर जाम रहा। मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस ने छात्राओं को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। कॉलेज में छात्राओं के एक प्रतिनिधि मंडल की प्राचार्य से बात कराई। प्राचार्य ने विवि प्रशासन एवं परीक्षा समिति से बात कर छात्राओं को आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी छात्राएं कुछ मानने के लिए तैयार नहीं हुईं। वहीं छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए महिला थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने छात्राओं से बात की। छात्राओं की तरफ से प्राचार्य से बात की। छात्राओं को 20 दिन में परीक्षाफल में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं शांत हुईं।



जाम के दौरान वाहन चालकों पर भी गुस्साई छात्राएं
स्टेशन रोड़ पर जाम लगा रही छात्राओं की इस दौरान वाहन चालकों से भी कई बार बहस हुई। बाइक सवारों ने बाइक निकालने का प्रयास किया तो छात्राएं एक दूसरे का हाथ पकड़ कर खड़ी हो गई। जाम को लेकर कई बाइक सवारों से छात्राओं की कहा-सुनी भी हुई।
विज्ञापन



तख्तियां पकडे़ नजर आई छात्राएं
इधर छात्राओं द्वारा जाम के दौरान हाथ में तख्तियां पकड़ी हुई थीं। इन पर हमें न्याय दो.... लिखा हुआ था तो छात्राओं द्वारा तख्तियों के जरिए यह भी बताया कि किस तरह से उन्हें अनिवार्य विषय में फेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें