बृहस्पतिवार रात को बेकाबू कार नाले में घुस गई, घायल युवक और पुलिस हिरासत में कार चालक।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के रामलीला चौराहे के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पड़ाके की ठेल से टकराने के बाद नाले की ओर चली गई। इसके कारण ठेल पर खड़ा एक युवक घायल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को कब्जे में ले लिया है।
घटनाक्रम गुरुवार की रात करीब नौ बजे का है। रामलीला चौराहा स्थित पड़ाके की ठेल पर कुछ लोग पड़ाके खा रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार काफी तेज रफ्तार से कुछ लोग लाए। कार सीधे पड़ाके की ठेल से टकराने के साथ नाले की ओर चली गई। इसके कारण मौके पर ही अफरातफरी मच गई। मौके पर पड़ाके खा रहे नगला बरी निवासी सुशील पुत्र महादेव के गाडी की टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ पहुंच गई। लोगों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी। इस सूचना पर थाना पुलिस जांच को मौके पर पहुंच गई। एसएचओ थाना उत्तर केडी शर्मा ने कहा रामलीला चौराहे पर एक कार के पड़ाके की ठेल में टक्कर मारने का मामला है। एक युवक चुटैल हो गया है। कार चालक को हिरासत में ले लिया है।