फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैनामा करने पहुंचे युवक का कार सवारों ने किया अपहरण

Thu, 03 Oct 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जमीन का बैनामा करने तहसील आए युवक को कुछ लोग जबरन गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाबत पीड़ित युवक के भतीजे ने शिकोहाबाद थाने में अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अरांव थाना क्षेत्र के भारौल गांव निवासी विनय प्रताप ने शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया है कि उसके चाचा अरविंद उर्फ बंटी ने विकास निवासी सिरसागंज, अंशुल कुमार, धर्मेन्द्र उर्फ डीके को एक जमीन का एग्रीमेंट 15 लाख रुपये में किया था। 30 सितंबर को बैनामा करने की अंतिम तिथि थी। अरविंद जब तहसील में बैनामा करने के लिए पहुंचे, तो उनके साथ गौरव निवासी भारौल थाना अरांव, रमतेश निवासी नगला लेखराज थाना अरांव एवं कैलाश निवासी मढ़ैया भारौल थाना अरांव भी साथ आए थे।
आरोप है कि उक्त लोगों के सामने विकास निवासी सिरसागंज, धर्मेन्द्र उर्फ डीके, अंशुल तथा शीलेश डीलर ने पीड़ित के चाचा को जबरदस्ती पकड़ कर कार में बिठाकर साथ कहीं ले गए। जब पीड़ित ने अपने चाचा से मिलना चाहा तो उक्त लोग उसे मिलने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर उसके चाचा का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला लेनदेन का है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें