पचोखरा। थाना क्षेत्र के नगला दल पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे एटा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नोएडा से जवाहरपुर (रजावली) लौट रहे मोहित, सचिन और राहुल की कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार पलटा खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ गड्ढे में जा गिरी, जिससे राहुल के सिर में चोट आई और उन्हें निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेजा गया। सूचना मिलने पर सुबह करीब सात बजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मार्ग का जाम खुलवाया, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने भिजवाया और थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। संवाद