फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे घायल हो गए। जिनको उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हादसा एक्सप्रेस वे पर कार के सामने आए कुत्ते को बचाने के दौरान हुआ। वहीं, एक अन्य हादसे में सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ है।
रायबरेली निवासी आरती (35) अपने पुत्र सूर्यांश (8) के साथ कार से रायबरेली से आगरा जा रहीं थीं। कार चालक चला रहा था। कार सवार मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंची थी। तभी कार के सामने कुत्ता आ गया। चालक के कुत्ते को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और कार वाहन से टकरा गई। इससे कार में सवार आरती और उसका पुत्र सूर्यांश घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल मां बेटे को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
यहां भर्ती कर लिया गया। वहीं, एक अन्य हादसे में सीआरपीएफ का जवान बाइक फिसलने के कारण घायल हो गया। घायल जवान का नाम विक्रम सिंह बताया गया है। हादसा दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहागनगर चौराहा के पास हुआ। युवक की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।