फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश तमंचा सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना नगला खंगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजार का इनामी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लूट और हत्या के मामले में पिछले 11 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नगला खंगर थाना पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात वीरईपुल के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़ा गया बदमाश बंटू वाल्मीकि है। जो नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाल का रहने वाला है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बंटू बाल्मीकि ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वर्ष 2011 में नगला गुलाल के समीप लूट के दौरान वरिहार मऊ निवासी प्रीतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। बंटू वाल्मीकि के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि बंटू पिछले 11 साल से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें