फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की चपेट में सुहागनगरी की सड़कें जाम में फंसे कप्तान

विज्ञापन
नगर निगम के सामने लगे जाम में फंसी पुलिस अधीक्षक की गाड़ी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांधी पार्क चौराहे पर लगे जाम में शुक्रवार को एसएसपी आशीष तिवारी की गाड़ी भी फंस गई। दस मिनट तक एसएसपी जाम में फंसे रहे। एसएसपी के हमराह पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया तब उनकी गाड़ी निकल सकी। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों की सांस फूल गयी। वैसे इस चौराहे पर हर दिन स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगता है। हजारों लोग जाम में घंटों फंसे रहते हैं। समस्या बड़ी है जबकि निदान के प्रयास नाकाफी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे गांधी पार्क चौराहा के आसपास संचालित होने वाली शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी होने के बाद विद्यार्थी घर जाने के
लिए स्कूल कॉलेज से बाहर निकले तो जाम लग गया। इस बीच पुलिस कप्तान आशीष तिवारी का इसी रास्ते से गुजरना हुआ तो उनकी भी गाड़ी जाम में फंस गई। जाम खुलवाने के लिए न तो यातायात पुलिस नजर आ रही थी और न ही थाना पुलिस।
ऐसे में एसएसपी के हमराह सिपाहियों को गाड़ी से उतर कर जाम खुलवाने के लिए विवश होना पड़ा था। करीब दस मिनट तक एसएसपी जाम में फंसे रहे। इस चौराहे पर हर दिन स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगता है। एक साथ कई स्कूलों की छुट्टी होती है। स्कूलों के वाहनों के साथ अन्य वाहनों का आवागमन रास्ते को जाम कर देता है। जाम के नियंत्रण के लिए पुलिस की यहां कोई व्यवस्था नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें