फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ट्रक को बचाने में पलटा अमोनिया से भरा कैप्सूल, घंटों हाईवे रहा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया

Mon, 10 Apr 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक ट्रक को बचाने के टक्कर में अमोनिया से भरा कैप्सूल पलट गया। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इससे घंटों हाईवे भी जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा अमोनिया से भरा कैप्सूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को सुबह कानपुर से चंडीगढ़ जा रहा अमोनिया गैस से भरा कैप्सूल ट्रक को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। कैप्सूल के पलट जाने के कारण करीब ढाई घंटे वाहनों की कतार लग गई। एक तरफ का हाईवे बंद करना पड़ा।

कानपुर से चंडीगढ़ जा रहा था

घटना कठफोरी पुलिस चौकी के निकट सुबह करीब सवा पांच बजे हुई। अमोनिया से भरा कैप्सूल लेकर अभिषेक कुमार निवासी गांव टिकरी जझा चुरूआधा, थाना राजगढ़ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश कानपुर से चंडीगढ़ के डेराबस्सी जा रहा था। उसके साथ में क्लीनर ठाकुर चंद्र निवासी बागेश्वर थाना कांडा, उत्तराखंड था। हाईवे पर ट्रक को बचाने के चक्कर में कैप्सूल बीच हाईवे पर जाकर पलट गया। 

कैप्सूल को हाईवे किनारे खड़ा कराया

घटना होते ही हाईवे के एक तरफ वाहनों का आवागमन थम गया। राहगीर और आसपास के लोग पहुंच गए। सिरसागंज इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक और क्लीनर को कैप्सूल से बाहर निकाला। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दो हाइड्रा की मदद से कैप्सूल को हाईवे किनारे खड़ा कराया। 

ढाई घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा

गनीमत रही कि अमोनिया का रिसाव नहीं हो रहा था। घटना की वजह से हाईवे के एक तरफ ढाई घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा गया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि गैस कैप्सूल को चेक कराने के बाद गंतव्य स्थान के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें