फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवार कांवड़ियों को राैंदा...एक की माैत, दो की हालत गंभीर; कैंटर छोड़ भाग गया चालक

Mon, 21 Jul 2025 05:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हादसे में बाइक सवार तीनों श्रद्धालु जमीन गिर पड़े। घटना के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर मक्खनपुर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा।
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मक्खनपुर में सोरों से 51 किलो की कांवड़ लेकर आ रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों को मक्खनपुर इलाके में कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा हाईवे पर जयपुरिया स्कूल के सामने सोमवार सुबह छह बजे हुआ। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। चालक दुर्घटना के बाद कैंटर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के गांव नावली निवासी विकास उर्फ पवन (24) शनिवार को गांव के 15 साथियों के साथ घर से कांवड़ लेने निकला था। सोरों से जल भरकर सभी लोग नगला भोला गांव स्थित शिव मंदिर के लिए निकले थे। सोमवार सुबह पवन और उसके साथ सोनू निवासी गांव नगला भोला, खैरगढ़ और राजा निवासी मोहिनीपुर, मक्खनपुर एक ही बाइक से आ रहे थे। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे पर जयपुरिया स्कूल के सामने पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों श्रद्धालु जमीन गिर पड़े। घटना के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर मक्खनपुर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा। साथ ही कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

पवन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पवन दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। इसमें एक कांवड़िया की मौत हो गई है। कैंटर को कब्जे लेकर थाने लाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: धर्मांतरण मामले में एक और गिरफ्तारी, रोहतक की युवती कराई मुक्त; फिरोजाबाद का रहमान दबोचा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें