फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: 'मैं जान दे रहा हूं...' मायके गई पत्नी को फोन किया, वो मना करती रही; नहीं बचा सकी सुहाग

Tue, 27 Feb 2024 01:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पत्नी मायके गई हुई थी, तभी पति का फोन आया। पति ने कहा कि वो जान दे रहा है। पत्नी ने उसे समझाया लेकिन बात करते-करते पति फंदे पर लटक गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में कैंसर पीड़ित एक युवक सोमवार सुबह मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए फंदे पर झूल गया। परिजन उसे फंदे से उतार पाते इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के गांव धौंकल निवासी 35 वर्षीय रिंकू सिंह सविता हज्जाम की दुकान करते थे। वह पिछले पांच माह से टूंडला की कृष्णा काॅलोनी टूंडली रोड स्थित राजू सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। परिजन के मुताबिक वे मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। दो दिन पूर्व पत्नी रीता बच्चों के साथ अपने मायके बरनाहल, मैनपुरी गई थी। सोमवार सुबह छह बजे करीब रिंकू ने पत्नी रीता को फोन किया था, जिसमें उसने पत्नी से खुदकशी करने की बात कही थी। पत्नी उसे समझा रही थी, इसी बीच रिंकू ने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया।

परिजन ने जब तक उसे फंदे से उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि युवक कैंसर पीड़ित बताया गया है। खुदकुशी करने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी बोली, मायके नहीं जातीं तो न उजड़ता सुहाग
युवक द्वारा खुदकशी किए जाने पर मायके से टूंडला पहुंची पत्नी रीता का रोते हुए बुरा हाल था। उनका कहना था कि काश, वह मायके नहीं जातीं। अगर वह यहां होतीं तो उसका सुहाग जिंदा होता। बिलखते हुए पत्नी ने बताया कि उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे 11 वर्षीय नंदनी, 10 वर्षीय अंजनी, सात वर्षीय अर्जुन और पांच वर्षीय संदीप हैं। अब वह किसके सहारे बच्चों को पालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें