फिरोजाबाद। फुलैरा दौज के अवसर पर शहर से लेकर देहात में मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह हुए। सड़कों पर बैंड-बाजों का खूब शोर सुनाई दिया। लोगों को दिनभर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। विभिन्न संगठनों द्वारा 73 कन्याओं का विवाह कराया गया। इसमें राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति ने 31, कुशवाहा जिला सभा ने 22, लाड़ली विवाह समिति ने आठ और सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में चार जोड़ों की शादी कराई।
राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति ने रामलीला मैदान में कराए सामूहिक विवाह समारोह में 31 कन्याओं की शादी कराई। वर व कन्याओं को दैनिक उपयोग के उपहार भी दिए गए। मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर थीं, लेकिन उनके न आने पर उद्घाटन समिति के अध्यक्ष रामगोपाल राठौर ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता उपेंद्र सिंह राजपूत ने की। संचालन संचालन सुरेश बाबू राठौर ने किया। सचिव आशीष राठौर बबलू राठौर, महेंद्र राठौर, शारदा सक्सेना, रविंद्र शंखवार, विजेंद्र राठौर, राजनाथ सिंह, रामवीर सिंह, चंद्रभान राठौर।
कुशवाहा जिला सभा फिरोजाबाद की ओर से प्रबुद्धजन सम्मान व सामूहिक विवाह समारोह कोटला रोड स्थित शांति रिसोर्ट पर कराया गया। सभा ने 22 कन्याओं की शादी कराई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा रहे और अध्यक्षता राम सिंह कुशवाहा ने की। संचालन राजू सिंह कुशवाहा ने किया। लाखन सिंह, सरदार सिंह शाक्य, विजेंद्र सिंह नेताजी, स्नेलता कुशवाहा, रीना कुशवाहा एड, संतोष कुशवाहा, चंद्रकांत कुशवाहा, गोपाल कोस, राम सिंह कुशवाहा, राजू कुशवाहा, फैंसीबाबू कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
प्रजापति उत्थान समिति ने सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह ज्ञान ज्योति कांवेंट जूनियर हाईस्कूल गुरुदेव नगर आसफाबाद पर कराया। चार कन्याओं का विवाह कराया। अध्यक्षता सत्यप्रकाश प्रजापति ने व संचालन रजनेश प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि रामलखन प्रजापति, विशिष्ठ अतिथि शिव प्रसाद प्रजापति, कमलेश प्रजापति, रूपराम प्रजापति, बैनीराम प्रजापति मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष हरिविलास प्रजापति, हरपाल सिंह, संरक्षक बाबूराम फौजी, शिव चरन लाल, देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विश्राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मोहल्ला कोटला स्थित मदीना मैरिज होम में लाड़ली विवाह समारोह समिति ने आठ जोड़ों की शादी कराई। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर रहे। अध्यक्षता डॉ. डीआर वर्मा ने की। समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह, समाजसेविका मुन्नीदेवी, राहुल यादव, आशाराम, सुनील कुमार, चांद भाई, बाबूउद्दीन, वसीम भाई मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र सिंह वर्मा ने किया।
जननायक कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति ने गोवर्धन विद्यालय महादेव नगर में सामूहिक विवाह समारोह कराया। इस दौरान आठ जोड़ों के विवाह कराए। अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। मुख्य अतिथि सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता की। चंद्रपाल, रघुवीर सविता, डा. विद्याराम, कप्तान सिंह, डा. नरेश, राजकुमार फौजी, अजीत ठाकुर, उमेश चंद्र, राकेश कुमार, श्याम सुंदर, सतेंद्र सविता आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद नंद ने किया।