फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, फिर दरिंदो ने एक-एक कर नोचा जिस्म; पीड़िता की आपबीती सुन हिल जांएगे आप

Wed, 24 Jul 2024 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

छह बच्चों की मां को नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया। इसके बाद दरिंदो ने एक-एक करके जिस्म नोचा।  पीड़िता की आपबीती सुन लोग हिल गए। 
विज्ञापन
crime a - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली महिला से नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया गया। होश आने पर पीड़ित ने राहगीर से मदद ली। इसके बाद घर पहुंची। चक्कर आने पर सोमवार की रात उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। छह बच्चों की मां सोमवार रात आठ बजे घर लौटी। पुलिस को मामले कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय महिला की बहन नोएडा में रहती है। वहां वह आती-जाती है। कुछ वर्ष पहले वहां उसकी नोएडा निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक ने 20 जुलाई को महिला को फोन कर नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया। उसने उसके बैंक खाते में किराए के लिए एक हजार रुपये भी भेजे थे।

पति ऑटो चलाने गया था। इस बीच महिला घर पर बिना बताए नोएडा रवाना हो गई। आरोप है कि युवक ने नोएडा के किसी होटल और अपने कथित रिश्तेदार के घर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन


22 जुलाई को उसे होश आया तो वह जंगल में पड़ी थी। राहगीरों की मदद से किसी तरह वह सोमवार रात नोएडा से बस से घर पहुंची। पीड़िता के पति ने बताया कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने चक्कर आने की बात बताई। इसलिए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं थाना उत्तर के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर पीड़िता थाने पर आई थी। तहरीर बाद में देने की बात कह कर वह चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें