जसराना। जसराना के गांव नगला किशन सिंह में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कृष्ण महाराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातनी परंपरा के अनुसार जीवन का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद वहां की जीवन पद्धति और शैली के बारे में चर्चा की। इस दौरान कहा कि आपको किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। हिंदू रक्षा सेना आपके साथ खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान विधायक जसराना इंजीनियर सचिन यादव ने कहा बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का विकास कराना उनकी प्राथमिकता में हैं। इस दौरान विनीता शास्त्री, उर्वेश शास्त्री, आरती, जागेश बाबू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिरदेश, मंडल अध्यक्ष अंकित मौजूद रहे। संवाद