शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सुभाष तिराहे के समीप से एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी को पुरातन सरस्वती इंटर कॉलेज के समीप से अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सुभाष तिराहे के समीप एक व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवक का नाम मनोज कुमार निवासी चितावली थाना शिकोहाबाद बताया।
वहीं पुरातन सरस्वती इंटर कॉलेज के समीप से एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा समेत दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पकड़े गए युवक का नाम अखलेश उर्फ जालिम निवासी नगला गुमानी थाना अरांव जिला मैनपुरी बताया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। संवाद