-व्यापारी महाकुंभ की जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
- फोटो : -व्यापारी महाकुंभ की जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी महाकुंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 28 दिसंबर को 11 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की देखरेख में फिरोजाबाद क्लब में आयोजित होगा। इसमें व्यापार मंडल महानगर की निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण होगी।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशन में महानगर की टीम के साथ-साथ महिला व्यापार मंडल,आईटी सेल की टीम,व्यापारी उद्योग मंच के साथ युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई टीम को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसमें केंद्रीय एवं प्रांतीय मंत्री के साथ-साथ जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल 27 दिसंबर की शाम को छह बजे टूंडला टोल पर आएंगे। सभी व्यापारियों से टूंडला टोल पर पहुंचने का आह्वान किया।
वार्ता के दौरान युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव, रमाशंकर यादव दादा, दिलीप दीक्षित, नरेश पंजाबी, स्वतंत्र गुप्ता, संजय शर्मा, सुभाष यादव, अनिल गुप्ता, सुशील जाट, रवि यादव, आकृति सहयोगी, रेनू कुशवाहा, बबिता शर्मा, रामगोपाल बजाज, मुन्नालाल गोला मौजूद थे।