फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे से गुजर रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान

Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे से गुजर रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन




- बस स्टैंड की जगह नए हाईवे से निकल जाती है बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रोडवेज बस चालकों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। हाईवे से रोजाना करीब 150 से अधिक बसों का आवागमन होता है। बस संचालक यात्रियों को बस स्टेशन की जगह हाईवे बाइपास पर ही उतार कर आगे बढ़ जाते हैं। जबकि विभागीय आदेश है कि बसें शहर के अंदर स्थित बस स्टेशन पर यात्रियों को उतारकर आगे रवाना होगी। सबसे ज्यादा परेशानी रात में सफर करने वाले यात्रियों को उठाना पड़ती है।
विज्ञापन

कोटला रोड निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार को आगरा से लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बस चालक ने उन्हें नए हाईवे से जाने की बात कहते ही उसायनी पर ही उतार दिया। यहां पर कोई ऑटो व ई-रिक्शा नहीं मिला। बड़ी मुश्किल से करीब डेढ़ बजे घर पहुंच पाया। इसी तरह विभव नगर के रहने वाले अमित लखनऊ से किसी काम से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे मक्खनपुर से पहले ही कट पर बस चालक ने उन्हें उतार दिया। कहा कि वह सीधे नए हाईवे से ही आगरा जाएंगे। उन्हें काफी देर तक चौराहे पर खड़ा होना पड़ा। अमित ने बताया कि बस चालक से बस स्टेशन तक चलने के लिए कहा था। मगर चालक परिचालक ने उनकी बात नहीं सुनी। मजबूरी में एक दोस्त को बुलाकर निजी वाहन से घर जाना पड़ा। आरएम परशुराम पांडेय का का कहना है कि उन्होंने चालकों को बस स्टैंड पर यात्रियों को उतारने, चढ़ाने के निर्देश हैं। सीधे बाइपास से निकलने वाली बसों के चालक परिचालक को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें