फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में टूंडला से एटा जा रही रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रक की रफ्तार तेज होने से बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मशक्कत कर चालक को बाहर निकालकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार रात करीब दस बजे टूंडला से एटा की ओर रोडवेज बस जा रही थी। बस को मैनपुरी के भोगांव निवासी जितेंद्र चला रहा था। बस जैसे ही थाना रिजवाली के चौराहे पर पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सवारियों को बस उतार लिया गया। वहीं गभींर रूप से घायल चालक को सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन भी रोते और बिलखते हुए अस्पताल आ गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।