फिरोजाबाद। बगैर अनुमति सड़क खोदने पर निगम द्वारा एयरटेल कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने यह कार्रवाई की।
एक शिकायत मिलने पर अवर अभियंता रामशंकर सांती रोड स्थित एक सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एयरटेल कंपनी द्वारा क्षेत्र में इंटरनेट सेवा के लिए भूमिगत केबल डालने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही है। जिस जगह पर सड़क खोदाई होते मिली। कंपनी द्वारा उस जगह की खोदाई के लिए निगम प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। अवर अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अभियंता नगर निगम मनीष कुमार सिंह ने एयरटेल कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को जुर्माना की राशि एक सप्ताह के भीतर जमा कराने की हिदायत दी गई है।