फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार तीसरे दिन भी रहा बंद

Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सराफा बाजार बंद रहा
विज्ञापन
 उत्पादन शुल्क व पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा बाजार तीसरे दिन नहीं खुला। सराफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर घंटाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि उत्पादन शुल्क लागू होते ही एक्साइज विभाग के अफसर व्यापारियों को परेशान करेंगे। वसूली कर कारीगरों के साथ विक्रेताओं का दोहन करेंगे। इस प्रस्तावित व्यवस्था का आखिरी सांस तक विरोध करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि सराफा व्यापारियों की लड़ाई में व्यापार मंडल तन, मन, धन से पूरा साथ देगा। पूरा व्यापार मंडल सराफा व्यापारियों के साथ है। सरकार द्वारा प्रस्तावित उत्पादन शुल्क व पेन कार्ड की अनिवार्यता को वापस कराने के लिए चाहे पूरा बाजार ही बंद क्यों न करना पड़े हम किसी कीमत पीछे नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर मदमनलाल वर्मा, रविकांत जैन, आसिफ, राजीव गौर, इंद्रजीत सिंह, योगेश पोरवाल, उसमान भाई, जितेंद्र जैन, संजय जैन, राजा जैन, हीरालाल वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, मानिकचंद्र, सतीशचंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, सुनील पोरवाल, जीतू जैन, प्रवीन वर्मा, दीपक वर्मा, राजेंद्र वर्मा, रामबाबू वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें