फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Thu, 17 Aug 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित दो कॉलोनियों को विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को ध्वस्त करा दिया। विकास प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान उक्त अवैध कॉलोनियों में प्लॉट व भूखंड आवंटन व रजिस्ट्री कराने वालों में खलबली मच गई।विकास प्राधिकरण अफसरों ने बुधवार को टूंडला तहसील में अवैध रूप से विकसित की गईं दो कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। विप्रा उपाध्यक्ष के निर्देश पर मौके पर अलावलपुर-परतापुर मार्ग पर लगभग 8000 वर्ग फीट भूमि पर विकसित की गई कॉलोनी राधाकृष्ण एन्क्लेव और मौजा बसई तहसील टूंडला क्षेत्र में लगभग दस बीघा भूमि पर सड़के डालकर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अन्य आवासीय कॉलाेनी को बुलडोजर के जरिए ढहा दिया गया।
विज्ञापन

विप्रा प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी व प्लॉटिंग करने वालों पर की गई सख्त कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट की रजिस्ट्री व भूखंड आवंटन करने वालों में खलबली मची रही। कार्रवाई के दौरान विप्रा सचिव राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, राकेश कुमार तोमर और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें