फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग न मिलने से नाराज दिखे बौद्ध भिक्षु

Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
सहयोग न मिलने से नाराज दिखे बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आल इंडिया भिक्षु संघ बोध गया के संघ नायक भदंत डा. धम्म वीरियो के निर्देशन में सारनाथ से निकाली गई धम्म चेतना यात्रा ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य एटा के लिए रवाना हो गई। वहीं भाजपा से सहयोग न मिलने  के कारण बौद्ध नाराज भी दिखे, जिस कारण उन्होंने बछगांव चौराहे पर भिक्षुओं ने अपने वाहनों तक को नहीं रोका।
विज्ञापन


पहले यात्रा को एका होते हुए एटा जाना था लेकिन विरोध के चलते प्लान बदलना पड़ा। धम्मयात्रा के एटा के लिए रवाना होने के दौरान भाजपाई भी दूरी बनाते दिखे। अधिकांश भाजपा नेताओं का यही नहीं पता था कि यात्रा कहां से होकर जाएगी। मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य धम्म चेतना यात्रा ने नगर में प्रवेश किया था। धम्म सभा में कम लोग पहुंचे इससे बौद्ध भिक्षु भी आहत दिखे। धम्म चेतना यात्रा को पहले तो कस्बा एका होते हुए ग्रामीण क्षेत्र से एटा जाने की प्लानिंग तैयार की थी। लेकिन शहर में जाटव महासभा एवं बसपा के विरोध के चलते यात्रा को पुलिस एवं प्रशासन ने भी सीधे जलेसर रोड से एटा निकालने का फैसला किया। धम्म चेतना यात्रा से भाजपा नेता भी बुधवार को दूरी बनाते दिखाई दिए। नगर विधायक मनीष असीजा घर पर थे, तो वहीं महानगर अध्यक्ष ने खुद को शहर में न होना बताया। चेतना यात्रा 10:45 बजे तुलसी पैलेस से रवाना हुई। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ ओमकार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा, महिला एसओ के साथ क्यूआरटी एवं पीएसी के जवान मुस्तैद थे। वाहनों के लंबे काफिले के साथ धम्म चेतना यात्रा सीधे क्लब चौराहा, जलेसर रोड, ककऊ कोठी चौराहा होते हुए बछगांव चौराहे पर पहुंची। बौद्ध भिक्षुओं ने सिर्फ हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भाजपाइयों के रवैये से नाराज बौद्ध भिक्षुओं ने वाहनों तक को नहीं रोका। धम्म चेतना यात्रा को रजावली चौराहा से होते हुए टूंडला-एटा मार्ग पर इसौली तक लेकर पहुंचे। धम्म चेतना यात्रा के ब्रजक्षेत्र संयोजक डा. रामबाबू हरित ,जिला संयोजक जगन सेठ, महानगर संयोजक ब्रजेश कुमार वरुण एडवोकेट आदि ने बौद्ध भिक्षुओं से विदा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें