फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी:आनंद

Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बीएसपी ने बूथस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया
विज्ञापन
प्रदेश में अगली सरकार बहुजन समाज पार्टी की ही बनेगी। प्रदेश की जनता अब फिर से परिवर्तन का मन बना चुकी है। यह बातें बसपा सविता समाज की बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर राजा राम आनंद ने कहीं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। हर तरफ लूट, हत्या, डकैती, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है। आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता पूरी तरह से सपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। जोनल कोआर्डिनेटर  सुनील राजौरिया ने कहा कि सविता समाज पूरी तरह से बहुजन समाज पार्टी के साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दें। जनता का पूरा भरोसा बहुजन  समाज पार्टी पर है।  बसपा विधायक राकेश बाबू ने कहा कि सपा सरकार में जनता को  बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। थाने में सपा नेताओं की मर्जी से काम हो रहे हैं। इस दौरान निर्दोश कुमार, राजेश  सविता, बृजेंद्र सविता, मुन्ना लाल सविता, उमा शंकर सविता, इंद्रा देवी  सविता, सुजीत भारती, सुशील सविता, डा. राशिद, बबलू वाल्मीकि, कोमल  वाल्मीकि, संतोष कुमार, बुद्घ प्रकाश, सुनील पंडित, माजिद, जय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें