शुक्रवार को गंगा मंदिर चंद्रवार गेट पर बसपा की कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समेत अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की जनसभा हुई।
मुख्य अतिथि एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बसपा सरकार में कुशवाहा समाज के तीन कैबिनेट मंत्री थे। बसपा ने सत्ता में भी हर समाज को बराबर का अधिकार दिया। जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज के नाम पर मायावती सरकार में कई योजनाएं शुरू हुई, कई विश्वविद्यालयों के नाम समाज के उन महापुरुषों के नाम पर रखे गए। मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने कहा कि बसपा फिर सत्ता में लौटेगी। जिलाध्यक्ष सालिग सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद्र कुशवाह, डा. मुकेश वर्मा, डा. धर्म सिंह, दीपक कुशवाहा, बृजेश कश्यप, राम प्रकाश कुशवाहा मौजूद रहे।