फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक राकेश बाबू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण बसपा से निष्कासित किया गया है। बसपा मंडल कॉर्डिनेटर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2007 एवं 2012 में बसपा के टिकट पर टूंडला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राकेश बाबू को बसपा से निष्काषित कर दिया गया है। राकेश बाबू के साथ ही उनके पुत्र और वर्ष 2007 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे प्रमोद कुमार को भी पार्टी ने निष्कासित कर दिया। दोनों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने एवं अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर अनिल कुमार भाटिया ने बताया पूर्व विधायक राकेश बाबू एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कु मार को पूर्व में कई बार चेतावनी जारी की गई थी।
पूर्व विधायक राकेश बाबू एवं प्रमोद कुमार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर अनुशासनहीनता का परिचय दे रहे थे। कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें