फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बसपा ने घोषित कीं विधानसभा क्षेत्र कमेटियां

Sat, 03 Jun 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने घोषित कीं विधानसभा क्षेत्र कमेटियां
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कमेटियों में सभी वर्गों को किया समाहित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी विधानसभा की कमेटियों का गठन कर दिया है। पिछले काफी दिनों से यह कमेटियां भंग चल रहीं थी। इन कमेटियों के द्वारा संगठन को विस्तार किए जाने का काम करेंगी।
बसपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ सोनू भारती ने बताया कि विधानसभा कमेटियों का गठन किया गया है। टूंडला विधानसभा में विक्रांत प्रधान अध्यक्ष, ओपेंद्र प्रताप सिंह महासचिव, कुलदीप शर्मा उपाध्यक्ष, सलीम खां कोषाध्यक्ष व प्रवीन कुमार, सुरेश कुशवाह,रहीश अहमद बबलू, ठाकुर अरविंद सिंह को सचिव बनाया है।
विज्ञापन

जसराना विधानसभा के अध्यक्ष अरविंद फौजी होंगे। महासचिव वारिश सिद्दीकी, उपाध्यक्ष महाराज सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष रामेंद्र चक,महीराम,विजय कुशवाह,दिलीप खां,ह्रदेश शर्मा सचिव बनाए हैं। फिरोजाबाद विधानसभा में हरजीत सिंह रॉकी पार्षद को विधानसभा इकाई अध्यक्ष,जय सिंह प्रजापति महासचिव,समीर खान उपाध्यक्ष,अवनीश शंखवार कोषाध्यक्ष एवं मनीष राही, राकेश कुशवाह, वकील नवी अफगानी,पवन जैन को सचिव बनाया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद विधानसभा कमेटी में डॉ. हरी सिंह को अध्यक्ष,रंधौर गुर्जर को महासचिव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी, कोषाध्यक्ष खलील अहमद एवं रघुवीर सिंह टैंगर, मुकेश निषाद,अरशद वारसी, जितेंद्र शर्मा को सचिव बनाया है। वहीं विधानसभा सिरसागंज में अनुज प्रताप सिंह को अध्यक्ष, तौफीक अहमद को महासचिव, रविंद्र कुमार बघेल उपाध्यक्ष, सुभाषचंद्र कोषाध्यक्ष एवं भगवान सिंह, गिरीशचंद्र बघेल, शमशुद्दीन शेख, ठाकुर शक्ति सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें