फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम ने मारी बाजी

Fri, 30 Oct 2026 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- आठ महाविद्यालयों की टीमों ने किया प्रतिभाग, सेंट जोंस कॉलेज आगरा की टीम उपविजेता रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। लोक राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में आगरा मंडल के आठ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम विजेता रही, जबकि सेंट जोंस कॉलेज आगरा की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव एवं महाविद्यालय के सचिव इंजीनियर मनोज प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय के सचिव इंजीनियर मनोज प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र भदौरिया एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. हरविलास ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं विभिन्न टीमों के प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक डॉ. अजब सिंह, चयनकर्ता प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. हेमराज सिंह, आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक सिंह, राकेश कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक राजीव प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, दिनेश लोधी, हृदेश, निखिल बघेल एवं मुकेश कुमार उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अभिषेक सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें