फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन को पीटने पर साले ने जीजा को मार डाला

Mon, 02 Sep 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना ( फिरोजाबाद)। विलासपुर प्राणपुर रोड पर दो दिन पहले बंबा में मिले शव की शिनाख्त एका निवासी नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं साले ने पुलिस के समक्ष जीजा की हत्या की बात स्वीकार की है। साले का कहना है कि उसका जीजा रोजाना शराब पीकर बहन की पिटाई करता था। इस कारण उसने हत्या की है। शनिवार की सुबह विलासपुर रोड पर मौजूद बंबे में एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया था। सोमवार को थाने पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त नदीम के रूप में की। परिजन ने बताया कि नदीम थाना उत्तर क्षेत्र का रहने वाला था। वह काफी समय से अपनी पत्नी जाहिरा खान और पांच बच्चों के साथ कस्बा एका में रह रहा था। मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर मृतक के ससुरालियों के खिलाफ जसराना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि बंबे में मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजन ने युवक के ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्काल टीम ने मृतक के साले मुस्तकीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि उसने अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उसने जीजा की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि नदीम उसकी बहन जाहिरा को रोजाना शराब पीकर मारता पीटता था। उसके बालों को नोच डालता था। कुछ दिन पहले उसके सामने ही उसे पीटा, जो उसे नागवार गुजरा। इस कारण उसने जीजा की हत्या कर डाली।
इस हत्या में उसने अपने दोस्त का भी साथ लिया। उसने स्वीकार किया है कि जीजा को गांव के बाहर नाले में डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसे बंबा में फेंक दिया। हत्या में शामिल दोस्त की पुलिस को तलाश है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें