फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन के साथ छेड़खानी की शिकायत करने गए भाई को पीटा

Wed, 26 Nov 2025 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के एक गांव में सोमवार को बहन से छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपी के घर गए भाई की पिटाई लगा दी गई। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। चिकित्सीय जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बताया कि 24 नवंबर की दोपहर 12 बजे उसकी बहन कूड़ा डालने प्लॉट पर जा रही थी। रास्ते में गांव का ही युवक ऋषि बहन को रोककर अभद्र कमेंट और छेड़खानी करने लगा। घर पहुंचने पर युवती ने भाई को बताया। युवक शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंच गया। इससे गुस्साए आरोपी ऋषि, आकाश, सियाराम और जावित्री ने मिलकर युवक को पीटा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें