छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं ने नगर विधायक मनीष असीजा के आश्वासन पर क्रमिक अनशन खत्म कर दिया। विधायक ने डीएम से मुलाकात करा समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। मांगें पूरी नहीं तक छात्राओं का एक दिवसीय धरना रहेगा।
छात्रों के धरनास्थल पर नगर विधायक मनीष असीजा शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने छात्रों को डीएम से मिलवाने की बात कही। इस पर छात्र छात्राएं क्रमिक अनशन खत्म करने को तैयार हो गए। छात्र नेता गगनदीप सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति हमारा अधिकार है। समस्या का निदान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह, मैगनीश, विमल कुमार, अतेंद्र सिंह, अमिता, बीनू, बीना, प्रशांत, अर्चना, जागृति आदि उपस्थित रहे।
छात्रों की समस्या नहीं सुन रही सपा सरकार: असीजा
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सपा सरकार में कोई भी छात्रों की समस्या सुनने वाला नहीं है। पिछली बार भी सचिव और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर छात्रों की छात्रवृत्ति दिलवाई थी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं देती है तो भाजपा आंदोलन को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।