जसराना थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की शादी एक साथ तय कर दी। सोमवार को एक बरात थाना जसराना क्षेत्र के नगला इमलिया से तो दूसरी बरात सायपुर से आई। जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर सायपुर से आई बरात एवं घरातियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ेंः- UP: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही साजन का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार; शादी के मंडप में मातम सा माहौल
शादी समारोह में मारपीट एवं हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाना लेकर आई। वहीं विवाद शांत होने के बाद सायपुर के जिस युवक से युवती की शादी होनी थी, उस दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने के बाद मान मनौव्वल का दौर चला। दुल्हन के राजी नहीं होने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई।
यह भी पढ़ेंः- नौकरी नहीं मिली तो हो गया फ्रस्टेट: जरा सी बात पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत...फिर तमंचे से उड़ा ली खुद की खोपड़ी
पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई। पिता का कहना है कि अब बेटी के लिए दूसरा वर खोजकर शादी कराएंगे। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा शादी समारोह में विवाद एवं हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सायपुर से आई बरात बिना दुल्हन लिए वापस चली गई है।
ये भी पढ़ें -
Agra News: बहू ने रात में की ऐसी हरकत, ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; थाने पहुंचकर बताई शर्मनाक सच्चाई