संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल युवक। स्रोत संवाद
- फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल युवक। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। कौरारा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़ के त्रिवेणी कॉलोनी निवासी मनप्रीत (22) अपनी नानी के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ से अलीगढ़ जा रहा था। यात्रा के दौरान वह गोमती एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठकर पायदान से पैर बाहर लटकाए हुए था।
जैसे ही ट्रेन कौरारा स्टेशन से गुजरी, युवक के पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने शिकोहाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर युवक को उतारा और तत्काल संयुक्त चिकित्सालय भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनप्रीत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। संवाद