फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक प्रदर्शनी एवं जागरुकता मेला का आयोजन

Sat, 06 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुस्तक प्रदर्शनी एवं जागरुकता मेले का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर परिसर में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय दबरई में पुस्तक प्रदर्शनी एवं जागरूकता मेला लगाया गया।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ दिलीप यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि किताबें सच्ची मित्र होती हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि  हर किताब नहीं खरीदी जा सकती लेकिन पुस्तकालय में अनेक किताबें पढ़ी जा सकती हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां भी यहां से कर सकते हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्रकांत ने कहा कि यह प्रदर्शनी 12 अगस्त तक जारी रहेगी। आठ अगस्त को छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। नौ अगस्त को सभी पाठकों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। 10 अगस्त को पुस्तकालय विषय पर निबंध प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को 12 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। बीएसए सचिदानंद यादव, लेखाधिकारी विकास चौधरी, एबीएसए तरुण कुमार, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें