फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुल्लू में लापता आईटीबीपी जवान का शव गांव पहुंचा

Fri, 19 Sep 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 5 आईटीबीपी जवान रामनरेश का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे मृत पाए गए आईटीबीपी के जवान राम नरेश (38) का पार्थिव शरीर शुक्रवार को तिरंगे में लिपटा उनके पैतृक गांव ढोलपुरा, लाइनपार पहुंचा। जवान का शव देख पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन


परिवार और ग्रामीणों ने राम नरेश को बलिदानी'''''''' का दर्जा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और गांव में शहीद स्मारक बनवाने की मांग की है। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राम नरेश 14 सितंबर को हिमाचल के बबेली कैंप से गश्त कर लौटते समय लापता हो गए थे। 15 सितंबर को परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी, जिसके बाद परिवार के सात सदस्य कुल्लू गए। कुल्लू पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने उनकी तलाश की, और 18 सितंबर को उनका शव ब्यास नदी के किनारे मिला।
विज्ञापन




परिवार में शोक की लहर
राम नरेश अपने पीछे पत्नी प्रमिला और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। 11 साल की बेटी पावनी, 8 साल का बेटा शौर्य और 6 साल का बेटा अंशु। उनके पिता मूलचंद किसान हैं। राम नरेश की मौत की खबर से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जवान का शव गांव पहुंचते ही भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने परिवार को सांत्वना दी। सभी ने राम नरेश को शहीद का दर्जा देने और सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता और अन्य मांगों पर विचार करने की अपील की।




फोटो-202-शहीद सैनिक को अंतिम विदाई देते पूर्व सैनिक एवं अन्य। स्रोतः संस्था

जवान को सैनिक संगठन ने दी अंतिम विदाई

शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष विशेष कुमार, कोषाध्यक्ष ध्रुवजीत सिंह, यशपाल सिंह, रजनीश यादव, बीपी सिंह, प्रेम बाबू, ओसवाल सिंह, कैप्टन नेत्रपाल सिंह सहित अन्य कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद



कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
फिरोजाबाद। आईटीबीपी जवान रामनरेश को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री शैलेंद्र शुक्ला ,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला सचिव संजय यादव, अनिल कुमार यादव, केशवदेव यादव के साथ उनके गांव जाकर श्रद्धांजलि दी। संवाद

फोटो 5 आईटीबीपी जवान रामनरेश का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें