फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद मजाक: पोस्टमार्टम हाउस में बदल गए शव, परिजनों का हंगामा; कानपुर जा रही लाश को रास्ते से लाैटाया

Tue, 31 Mar 2026 10:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

परिजन को पता चला कि उनके युवक का शव वहां मौजूद नहीं है तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में कानपुर जा रहे वाहन से संपर्क साधा गया और उसे बीच रास्ते से ही वापस बुलाया गया। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फिरोजाबाद में जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी चूक सामने आई। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो अलग-अलग सड़क हादसों में जान गंवाने वाले युवकों के शव आपस में बदल गए। टूंडला निवासी मृतक अनिल का शव कर्मचारियों ने शनिवार को कानपुर देहात निवासी मृतक प्रदीप के परिजन को सौंप दिया और वे शव लेकर रवाना हो गए। अनिल के परिजन अस्पताल में अपने लाल की देह का इंतजार करते रहे। शव गायब होने की सूचना पर उन्होंने हंगामा किया। घंटों हंगामे के बाद पता चला अनिल का शव प्रदीप के परिजन ले गए हैं। इसके बाद उन्हें वापस बुलाकर शव अनिल के परिजन को सौंपा गया।
विज्ञापन


शनिवार को जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए थे। पहले हादसे में एटा के गांव हंसपुर निवासी और हाल निवासी शांति नगर, टूंडला, अनिल कुमार (29) की एतजापुर चौकी के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य हादसे में कानपुर के थाना मंगलपुर निवासी प्रदीप की मैनपुरी चौराहे के पास मौत हो गई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों ने पहचान में चूक कर दी और प्रदीप के परिजन को अनिल का शव सौंप दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

कानपुर पहुंचने से पहले मची खलबली
प्रदीप के परिजन शव लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गए। कुछ देर बाद जब अनिल के परिजन को पता चला कि उनके युवक का शव वहां मौजूद नहीं है तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में कानपुर जा रहे वाहन से संपर्क साधा गया और उसे बीच रास्ते से ही वापस बुलाया गया। कई घंटों के तनावपूर्ण इंतजार के बाद अनिल का शव वापस जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शवों की दोबारा पहचान कराई गई और फिर अनिल के परिजन को उनका 
शव सौंपा जा सका।

सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने बताया कि पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। शव बदलने का मामला फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह गंभीर लापरवाही है और इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-Agra News: दीवार निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव से मची अफरातफरी; 11 लोग घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें