पाक की करतूत पर गुस्सा, नवाज शरीफ का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की करतूत पर लोगों में गुस्सा है। इसी क्रम में सुभाष तिराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा व महानगर अध्यक्ष केडी जाटव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान हिंजामं के कार्यकर्ता पाक विरोधी नारे लगाते हुए ही चल रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि नायब सूबेदार परमजीत सिंह एवं कांस्टेबल प्रेम सागर का पाक सैनिकों द्वारा बर्बारतापूर्वक सिर काटने का देना होगा।
इसके बाद पुतले को जूतों से पीटते हुए आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने सुभाष तिराहे पर पुतला दहन करने के साथ ही दो मिनट मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, अतुल यादव, अमर वर्मा, प्रदीप वर्मा,अमित गुप्ता, प्रमोद राजौरिया, पंकज, अनिल कुमार, वीरेंद्र सुमन, हाकिम सिंह, प्रवीन कुमार, मोहित ठाकुर, प्रमोद जाटव, प्रदीप भारद्वाज, विनोद कुमार, संजय कुमार आदि रहे।