स्कूलों में खूब उड़ा गुलाल, मनी होली
- फोटो : अमर उजाला
रंगों के पर्व होली से पूर्व शनिवार को स्कूलों में बच्चों ने एक दूसरे को विदाई देकर रंग और गुलाल से होली खेली। सभी बच्चे रंग-बिरंगे होकर अपने घर पहुंचे।
ब्लू वेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा आठ का विदाई समारोह एवं होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कक्षा सात के बच्चों ने कक्षा आठ के बच्चों को नम आंखों से विदाई दी। विद्यालय प्रबंधिका अनीता सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी प्यार और भाईचारे का संदेश देता है।
प्रधानाचार्य विजय शाक्य, अरविंद पाल सिंह, अमित भारद्वाज, संजीव सिसौदिया, नीलेश चौहान, ऊषा सिंह, ज्योत्सना धाकरे, संगीता सिसौदिया, रजनी परमार, प्रीतम सिंह आदि रहे। संचालन अन्नू सेंगर ने किया। इसी क्रम में विशप कॉन्वेंट स्कूल में भी बच्चों द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर मनीष चौधरी, रघुनाथ राठी, अंश श्रीवास्तव, राघव श्रीवास्तव, माधव रहे।