फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ड्यूटी न लेने वाले छह और शिक्षकों पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई है। टूंडला तहसील के तहत आने वाले क्षेत्र में बीएलओ की ड्यूटी रिसीव न करने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश टूंडला तहसीलदार ने दिए हैं। बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

उप्रावि गढ़ी धर्मी में कार्यरत शिक्षक वीनेश गौतम, प्रावि नगला महादेव में कार्यरत गार्गी वर्मा, प्रावि बाघई प्रथम में कार्यरत नेहा बंसल पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तहसील से इन शिक्षकों को कई बार फोन किए हैं, किंतु शिक्षकों ने फोन रिसीव नहीं किए हैं। साथ ही ड्यूटी से बचने के लिए अवकाश पर चले गए हैं। इधर, प्रावि छितरई में तैनात शिक्षिका नेहा तुल्स्यान, उप्रावि सुनवाई की सहायक अध्यापिका गीता शर्मा, और उप्रावि रतौली के शिक्षक नरेंद्र सिंह ने ड्यूटी नहीं ली है। ऐसे टूंडला तहसीलदार ने बीएसए को इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी रिसीव नहीं करने वाले शिक्षकों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। शिक्षक कार्रवाई से बचने के लिए ड्यूटी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें