फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट पाने को बीएलओ की उमड़ी भीड़

Sat, 13 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम में लगी बीएलओ की भीड़।
विज्ञापन
पुनरीक्षण अभियान के लिए वोटर लिस्ट और सामग्री प्राप्त करने के लिए शनिवार को नगर निगम में मारामारी रही। भीषण गर्मी के बावजूद कर निर्धार अधिकारी कक्ष बीएलओ से खचाखच भरा रहा। वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए बीएलओ को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ड्राफ्ट वोटर का निरीक्षण, दावे-आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 15 मई तक अभियान चलाने के निर्देश हैं। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले बीएलओ को अभी तक वोटर लिस्ट प्राप्त नहीं कर सके हैं। गुरुवार शाम को मेल से वोटर लिस्ट प्राप्त करने के बाद नगर निगम द्वारा प्रिंट आउट कर वितरण शुरू कर दिया गया। शनिवार को नगर निगम में वोटर लिस्ट व सामग्री प्राप्त करने के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों की काफी भीड़ उमड़ी। कर निर्धारण अधिकारी के कक्ष से बीएलओ को वोटर लिस्ट और सामग्री का वितरण किया गया। सुबह से शाम तक बीएलओ की भीड़भाड़ लगी रही, परंतु सभी बीएलओ को वोटर लिस्ट वितरण नहीं हो सका। इस संबंध में कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि कुल 575 में से अभी तक 400 से अधिक बीएलओ को वोटर लिस्ट और सामग्री वितरित हो चुकी है। शेष को रविवार को वितरित की जाएगी। पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बीएलओ को बता दिया है कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाले, बाहर से आने वालों का आईडी प्रूफ लेने के बाद नया वोट बनवाने को फार्म भरें। जो लोग मृत हो गए हैं, उनके नाम सूची से सत्यापन कर काटने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें