युवक को ब्लैकमेल कर उससे 30 हजार रुपये की ठगी करने तथा वीडियो वायरल करने के मामले में शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी फर्जी वीडियो वायरल होने से उसका शादीशुदा जीवन तबाह होने की कगार पर पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के बालाजी मंदिर के समीप एक होटल में शिकोहाबाद पुलिस ने 25 जून को छापा मारा था। उस दौरान जसराना क्षेत्र के गांव उतरारा निवासी सौरभ कुमार जोकि फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, वह मंदिर दर्शन कर घर वापस लौट रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसी दौरान वहां मौजूद फिरोजाबाद निवासी कश्मीर सिंह ने खुद को पत्रकार बताते हुए उसे रास्ते में रोक लिया।