फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मुआवजा वितरण में लेखपाल की मनमानी के खिलाफ भाकियू भानु के संतोष कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम कर्मेद्र सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि लेखपाल द्वारा मुआवजे का वितरण करने में मनमानी की जा रही है। अपने चहेतों को चेक प्रदान किए जा रहे हैं। गरीब किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र मुआवजा वितरण की व्यवस्था में सुधार नहंी किया गया तो किसानों को साथ लेकर प्रदर्शन एवं जन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वाले महेश चंद्र, सर्वेश कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, अनिल कुमार, मलिखान सिंह, शीलेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, नीरज कुमार, मनोज कुमार, बबलू, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार, मुन्नालाल,  रि विलास, सुखवीर सिंह, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, रामपाल सिंह, श्रीपाल, पारस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छह गुना मुआवजा की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन आज
एनएच-टू किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सिक्सलेन निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का छह गुना मुआवजे की मांग को लेकर सात अगस्त दस बजे जिला मुख्यालय पर 54 गांवों के किसानों का सांकेतिक धरना होगा। अंत में समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघर्ष समिति अध्यक्ष थान सिंह यादव, कोषाध्यक्ष रामगोपाल सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री संजीव पचौरी, राजू कुशवाहा, वीरेद्रं कुमार पचौरी ने किसानों से ही जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें