फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा के नए जिला प्रभारी

Sat, 07 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
भ्‍ााजपा की बैठक
विज्ञापन
चुनाव से पहले भाजपा के जिला प्रभारी बदल दिए गए। उदयभान सिंह (आगरा) के स्थान पर एटा निवासी पंकज गुप्ता को फीरोजाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी पंकज गुप्ता शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर आहूत बैठक में जिला प्रभारी पंकज गुप्ता ने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। विधानसभा के लिए कार्यकर्ताआें में जोश भरते हुए कहा कि जब हम बूथ जीतेंगे, तभी हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का डंका बज गया है। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए हमें पूरी तरह तैयार रहना होगा। विधानसभा चुनाव में फीरोजाबाद जनपद की पांचों विधानसभाओं की सीट जीतकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नरायन यादव, महेश राजपूत, सुनील शर्मा, नानकचंद्र अग्रवाल, सुशील पौनियां, राजीव गुप्ता, रामऔतार सिंह गुर्जर, संजय चक, देवेश भारद्वाज, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रकाश झा, राजवीर सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें