- 17 सितंबर को टूंडला में आयोजित होगा रक्तदान कैंप, 21 को मैराथन दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से लेकर 2 अक्तूबर तक सेवा पखबाड़ा का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को टूंड़ला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 75 युवाओं के द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
आगामी सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने मंडल अध्यक्ष एवं सभी अभियान के संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखबाड़ा के रूप में चलाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को टूंडला सीएचसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 75 युवाओं के द्वारा रक्तदान किया जाएगा। 21 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक बड़ी मैराथन दौड़ होगा। इसका आयोजन महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर एवं युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में महानगर में होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान मुख्यरूप से अरविंद पाराशर,क्षेत्र उपाध्यक्ष युवा मोर्चा योगेंद्र चौहान,विकास, दीपक, मयंक, अभिषेक,राजेश, शुभम सैनी, शामिल थे।