फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फोटो-1 बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान

Wed, 22 Oct 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विज्ञापन

- जसराना में आयोजित बैठक में कार्ययोजना पर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। भाजपा ने आगामी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक अभियान चलाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर जसराना में बैठक को संबोधित किया। बैठक में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों और शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव में मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर 31 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पदयात्रा निकाले जाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अमलेश राजपूत, राम प्रकाश लोधी, ओमेंद्र बघेल, देशदीपक चौहान, अतुल शुक्ला, सुरेंद्र सावन झा, पूरन लोधी, अरविंद राघव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें