भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान के राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 84वां जन्मदिन भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर तिलक कर मिष्ठान वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सुशील पौनियां ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में नकल माफियाओं पर नकेल कसी गई थी। अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग गए थे अथवा जेल में थे लेकिन आज स्थिति ऐसी नहीं है। आज प्रदेश में अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। किसानों को उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। भाजपाइयों ने कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान रूपेश शुक्ला, संजय परमार, रामतीर्थ चक, संजय चक, रामवीर सिंह बघेल, सतेंद्र गुप्ता, डा. सुरेश राघव, नरेंद्र चक, सोनू शर्मा, अभिषेक त्रिवेदी, महीपाल निषाद, बालकिशन गुप्ता, शरण पाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।