फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छह ब्लॉकों में भाजपा का परचम, सभी अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
एलडीबी चुनाव के विजेता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ फूल माला पहनकर खड़े हुए। स्रोतः
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने जिले में क्लीन स्वीप करते हुए छह ब्लॉकों में निर्विरोध जीत दर्ज की है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा, जिससे सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
निर्वाचित होने वालों में शिकोहाबाद से गोपाल सिंह आर्य, टूंडला से दीपक चौधरी, जसराना से नीलकमल यादव, हाथवंत (खैरगढ़) से राजेश चौहान, फिरोजाबाद से अरविंद पचौरी और सिरसागंज (मदनपुर) से विश्वनाथ सिंह शामिल हैं। जसराना में नीलकमल यादव और शिकोहाबाद में गोपाल सिंह आर्य की जीत पर भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया। टूंडला में जिला महामंत्री दीपक चौधरी के निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विपक्ष की निष्क्रियता के बीच इन महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा के कब्जे को पार्टी की सांगठनिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को नियमानुसार 22 और 27 जनवरी को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें