फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट 2021: भाजपा ने सराहा, विपक्षी दल बोले- जनविरोधी है बजट

Mon, 22 Feb 2021 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। योगी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को भाजपा ने हर वर्ग का हितैषी बताया वहीं, सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने इसे जनविरोधी बताया है। विपक्षी दलों की दलील है कि इस बजट से किसान, व्यापारी और नौजवानों का कोई हित नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के बजट की डुप्लीकेट कॉपी प्रदेश सरकार ने पेश की है। इस बजट ने घरेलू बजट बिगाड़ने के साथ ही किसानों की कमर तोड़ दी है। धरातल पर कोई योजना दिखाई नहीं दे रही। सरकार की हर योजना पाइपलाइन में है। प्रदेश के युवाओं की उम्मीद पर सरकार खरी नहीं उतरी। सांसदों के द्वारा गोद लिए गांव की हालत खुद सरकार देख लेती तो हकीकत पता चल जाता। -संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
भाजपा सरकार क ा बजट किसान के साथ ही आमजन विरोधी है। इस बजट से आम जनता का कोई लाभ नहीं होने वाला। किसान, गरीब एवं नौजवान के साथ व्यापारी वर्ग को हताशा हाथ लगी है। बजट से अमीरों को ही लाभ पहुंचेगा। बजट में न युवाओं के लिए रोजगार है न ही व्यापार हित से जुड़ी कोई योजना है। -डीपी यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट से आमजन का कोई लाभ नहीं होने वाला। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को बढ़ा दिया है इससे आम लोगों की जेब खाली होती जा रही है। भाजपा सरकार का बजट जन विरोधी है। -मुकेश कुमार टीटू जिलाध्यक्ष, बीएसपी।
प्रदेश सरकार ने किसान, गरीब एवं नौजवान सभी वर्गों का बजट में ध्यान रखा है। किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क पानी मिलेगा, युवाओं के लिए गांव में ही जिमनेजियम की स्थापना होगी। प्रदेश में मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए बजट में व्यवस्था है। इसके साथ ही बजट में कई नई जन कल्याणकारी योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। - मानवेेंद्र प्रताप लोधी, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें