फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

Wed, 12 Apr 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीतपाल ने कहा, ज्योतिबा का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला को शिक्षित एवं जागरूक करने का अहम कार्य किया था। इसके लिए उन्होंने समाज का विरोध भी झेला, लेकिन कभी भी अपने मकसद एवं उद्देश्य से डिगे नहीं। शिक्षा के कार्य में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने गरीब, दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया। उक्त विचार राज्यमंत्री अजीतपाल ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में रामेश्वरम रिसोर्ट में आयोजित जिला संगोष्ठी में व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीतपाल रहे। दिनेश शर्मा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों को गिनाया और निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताने में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मंत्री अजीत पाल ने भी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में जुट जाने और प्रत्येक भाजपा प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताने का कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब हम निकाय चुनावों में बहुमत लाएंगे तो आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव का भी रास्ता साफ हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक हरिओम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. रामकैलाश यादव,बबीता चौहान, सुनील टंडन, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी, विजय प्रताप यादव, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, राजीव गुप्ता, सीए अवधेश पाठक,श्वेता अग्रवाल, विष्णु सक्सेना, अमित गुप्ता, सुनील शर्मा, अरविंद पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें