फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 2014 में आई और 2024 में जाना तय : अखिलेश

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 में आई थी और 2024 में जाना तय है। हमने रामायण एवं महाभारत में पढ़ा है जब सीता का अपहरण हुआ तो रावण का अंत हो गया, महाभारत में चीरहरण हुआ तो कौरव खत्म हो गए। अब मणिपुर में बहनों बेटियों का अपमान हुआ तो आधी आबादी भाजपा को वोट देने वाली नहीं है।
इस सरकार में न तो किसान की आय दोगुनी हुई और न युवाओं को रोजगार मिला। महंगाई को रोक नहीं पाए। यूपी में ईवेंट करके 33 लाख करोड़ के जो एमओयू साइन हुए वह धरातल पर नहीं उतर सके। अपराध यूपी में सबसे अधिक हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जागरण अभियान के तहत बूथ प्रभारियों की बैठक के बाद रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड में मिसाइल, एयरक्राफ्ट बनाने की बात कही थी लेकिन कोई काम नहीं हुआ। प्रदेश में कोई बिजली घर नहीं बना, बिजली महंगी मिल रही है। एक भी अस्पताल नहीं बनाया। सीएसी को पीपीपी मॉडल पर करने जा रहे हैं। पुलिसिंग में सुधार नहीं हुआ। किसान परेशान हैं। महंगाई लोगों को सता रही है। मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद को सपा ने बनाया था यहां स्टाफ तक तैनात नहीं कर सके। उन्होंने कहा दो हजार का नोट खुद छापा और खुद बंद कर दिया। जो लोग लाल किले से झूठ बोलते हैं उन्हें जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


सरकार कमजोर हुई तो लेह जाने की भी लेनी होगी चीन से अनुमति
राहुल गांधी द्वारा भारतीय सीमा में चीन के घुसने के बयान पर अखिलेश ने कहा कि सपा पहले से कह रही है कि चीन से सावधान रहना है। पहले अक्साई चिन लिया और अब आगे का हिस्सा कब्जाने की बात वहां की जनता बता रही है। भारत सरकार यदि कमजोरी दिखाती रही तो लेह जाने के लिए चीन से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने दारा सिंह पर स्याही फेंकने की निंदा की। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि जहां पार्टी पहले या दूसरे नंबर पर रही है वहां प्रत्याशी उतारेंगे। बिहार की कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे अधिक खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें