पठानकोट में आतंकी हमले से आक्रोशित भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर आतंकवाद का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों की कोई भी जाति और मजहब नहीं होता। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में बोधाश्रम चौराहे पर आतंकवाद का पुतला का दहन किया गया। भाजपाई आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुतला दहन के समय सौरभ गर्ग व मानवाधिकार प्रकोष्ठ के आकाश शर्मा मौजूद थे। डा.अखिलेश शर्मा ने कहा कि पठानकोट में आतंकवादियों ने सैनिक शिविर को निशाना बनाया है। देश की जनता को भी सचेत करते हुए कहा कि वह हर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दें। अंकुश कुमार, विकास तोमर व गुड्डू राठौर, लव गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के आगरा मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने निरंजन सिंह, फतेह सिंह, गुरुसेवक सिंह, कुलवंत सिंह, संजीवनी सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केके जाटव, मुरारीलाल, बंटी सिंह, बीके शर्मा, बीएन शर्मा, सुनील कुमार, सत्यम सिंह, असलम परवेज, नफीस अली, सिकंदर शाह, कुशवीर सिंह, डोरीलाल, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।