विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद दूसरे दिन भी होर्डिंग-बैनर हटवाने का कार्य जारी रहा। तहसील और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के प्रमुख चौराहा, गली-मोहल्लों में लगे होर्डिंग उतरवाए। दीवारों पर सफेदी कराई गई।
एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ ने होर्डिंग बैनर उतरवाने को राजस्व निरीक्षक सुखदेव सिंह यादव के नेतृत्व समेत चार टीमें गठित की गईं। नगर निगम से सभी चार टीमें निगम कर्मचारियों व लोडर वाहन के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में निकलीं। राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ककरऊ कोठी, रहना, हिमायूंपुर, चतुरी नगर, सुहागनगर, महावीर, करबला तक होर्डिंग उतरवाए। दूसरी टीम ने दक्षिण साइड के लेबर कालोनी, रामनगर, श्यामनगर, पेमेश्वर गेट, तीसरी टीम द्वारा बंबा बाईपास, नाला रोड पर जलेसर रोड से हाइवे तक दोनों साइड, साठ फुटा, सैलई, जाटवपुरी, कश्मीरी गेट, नगला बरी से कोटला रोड तक, चौथी टीम द्वारा ककरऊ कोठी, जलेसर रोड, टापाकलां, मथुरा नगर, कौशल्या नगर क्षेत्र में होर्डिंग उतरवाए गए।